Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: भेरूजी मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन सहित आभूषण ले उड़ा चोर, मामला दर्ज

rk
2 months ago
बीकानेर: भेरूजी मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन सहित आभूषण ले उड़ा चोर, मामला दर्ज
बीकानेर: भेरूजी मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन सहित आभूषण ले उड़ा चोर, मामला दर्ज  
 
खुलासा ऑनलाइन। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां भीड़भाड़ वाले मंदिर में अज्ञात चोर ने श्रद्धालु के सोने के आभूषण पार कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जीएम निवासी वेद प्रकाश पुत्र मूलाराम मेघवाल ने पुलिस थाना छत्तरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 31 मार्च को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजासर स्थित भेरूजी मंदिर में दर्शन के लिए गया था।
 
रिपोर्ट के अनुसार उस दिन मंदिर में भारी भीड़ थी और इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए। भीड़ के कारण पीड़ित को घटना का तुरंत पता नहीं चल पाया, लेकिन जैसे ही उसे अहसास हुआ, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एएसआई रामचरण मीणा द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: