Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : डीजल की जगह अब बिजली से दौड़ेंगी ये ट्रेनें, लीलण एक्सप्रेस भी अब इलेक्ट्रिक इंजन से भरेगी रफ्तार

rk
2 months ago
बीकानेर : डीजल की जगह अब बिजली से दौड़ेंगी ये ट्रेनें, लीलण एक्सप्रेस भी अब इलेक्ट्रिक इंजन से भरेगी रफ्तार

बीकानेर : डीजल की जगह अब बिजली से दौड़ेंगी ये ट्रेनें, लीलण एक्सप्रेस भी अब इलेक्ट्रिक इंजन से भरेगी रफ्तार

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ट्रेनों की गति शक्ति बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस और अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं को अब डीजल इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बदलाव से न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि यात्रा समय में भी सुधार होने की संभावना है। रेलवे के इस निर्णय से ट्रेनों के इंजन बदलने में लगने वाले समय की बचत होगी। साथ ही, डीजल की खपत कम होने से रेलवे के राजस्व की भी बचत होगी। यात्रियों को अब पहले से अधिक शांत और झटकों से मुक्त सुखद यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जैसलमेर और जयपुर के बीच चलने वाली लोकप्रिय 'लीलण एक्सप्रेस' (गाड़ी संख्या 12467/12468) के संचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन जयपुर से 01 अप्रैल 2026 से और जैसलमेर से 03 अप्रैल 2026 से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ पटरी पर दौड़ेगी।

इसी क्रम में, लंबी दूरी की अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09625/09626) को भी विद्युतीकृत कर दिया गया है। यह विशेष रेलसेवा अजमेर से 02 अप्रैल 2026 और दौंड से 03 अप्रैल 2026 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी।

रेलवे के इस निर्णय से ट्रेनों के इंजन बदलने में लगने वाले समय की बचत होगी। वर्तमान में कई स्थानों पर इलेक्ट्रिक से डीजल इंजन बदलने के कारण ट्रेन को अतिरिक्त समय तक रुकना पड़ता था। अब निर्बाध इलेक्ट्रिक संचालन से संचालन क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, डीजल की खपत कम होने से रेलवे के राजस्व की भी बचत होगी। यात्रियों को अब पहले से अधिक शांत और झटकों से मुक्त सुखद यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: