Khulasa Online
Breaking
• इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बड़ा हादसा : नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, मदद के लिए पहुंची सेना; सीएम ने हादसे पर जताया दुख • इस आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना; मोदी बोले - यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक • सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म? • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बड़ा हादसा : नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, मदद के लिए पहुंची सेना; सीएम ने हादसे पर जताया दुख • इस आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना; मोदी बोले - यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक • सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म?
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर: चूल्हे की चिंगारी बनी जानलेवा, झुलसी विवाहिता की मौत

rk
2 weeks ago
बीकानेर: चूल्हे की चिंगारी बनी जानलेवा, झुलसी विवाहिता की मौत

बीकानेर: चूल्हे की चिंगारी बनी जानलेवा, झुलसी विवाहिता की मौत

बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के खीचिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में चूल्हे की चिंगारी एक विवाहिता के लिए जानलेवा साबित हो गई। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतका के भाई बीरबल पुत्र आसुराम मेघवाल, निवासी पारवा ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बहन शीला, पत्नी भीखाराम मेघवाल, निवासी खीचिया, 16 फरवरी को अपने घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी उसके कपड़ों पर गिर गई, जिससे कपड़ों में आग लग गई।

आग तेजी से फैलने के कारण शीला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे संभालते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: