Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कालूबास निवासी 43 वर्षीय कोजाराम पुत्र केशाराम सांसी कालूरोड स्थित धर्मकांटा के पास सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कोजाराम घायल हो गए और उनकी बाइक भी दूर जाकर गिर गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद जागरूक युवाओं ने तुरंत घायल को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही समाज के कई लोग अस्पताल पहुंच गए और पुलिस से फरार कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: