बीकानेर: स्कूल में घुसकर रिकॉर्ड को लगाई आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए राख, मामला दर्ज
बीकानेर: स्कूल में घुसकर रिकॉर्ड को लगाई आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए राख, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित मरुधरा कॉलोनी, रेलमाता कॉलोनी के पीछे संचालित विद्यालय में अज्ञात लोगों द्वारा घुसकर महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विजयसिंह पुत्र सुल्तानसिंह राजपूत (60), निवासी एफसीआई गोदाम रोड, इंदिरा कॉलोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी ने बताया कि 25 जुलाई को अज्ञात लोग विद्यालय परिसर में घुस गए और वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों व रिकॉर्ड में आग लगा दी। घटना से स्कूल प्रशासन को नुकसान हुआ है और आवश्यक अभिलेख भी प्रभावित हुए हैं।
एमपी नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ