बीकानेर: बोलेरो कैंपर के सौदे में ₹11.35 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर: बोलेरो कैंपर के सौदे में ₹11.35 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में बोलेरो कैंपर वाहन खरीद के नाम पर ₹11.35 लाख की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि वाहन का इकरारनामा होने के बावजूद आरोपी ने न तो वाहन उसके नाम किया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, गजनेर रोड, नोखा निवासी बजरंग लाल ने न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश किया। परिवादी का आरोप है कि अप्रैल 2026 में आरोपी ने बोलेरो कैंपर बेचने का सौदा किया और इस एवज में ₹11,35,000 प्राप्त कर लिए।
परिवादी का कहना है कि पूरी राशि लेने के बाद भी आरोपी ने वाहन का स्वामित्व उसके नाम हस्तांतरित नहीं किया। काफी प्रयासों के बावजूद न तो वाहन ट्रांसफर किया गया और न ही पैसे वापस दिए गए, जिससे उसके साथ धोखाधड़ी हुई।
सदर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी मूली देवी पत्नी लक्ष्मण राम के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ