Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज पुलिस ने चोरी और गुमशुदा 33 लाख के मोबाइल किए बरामद

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर रेंज पुलिस ने चोरी और गुमशुदा 33 लाख के मोबाइल किए बरामद

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस टीम ने आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए लाखों के मोबाइल बरामद किए है। चूरू की रतनगढ़ पुलिस को ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल ढूंढने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने अब तक कुल 185 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। इन सभी मोबाइलों की बाजार कीमत करीब 33 लाख रुपए बताई गई है।

 


हाल ही में पुलिस ने 16 मोबाइल बरामद किए थे। इसके साथ ही बरामद किए गए मोबाइलों की कुल संख्या 185 हो गई है। यह खास अभियान पुलिस महानिदेशक स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, साइबर क्राइम जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर भी यह अभियान जारी है। काफी कोशिशों के बाद 185 मोबाइल फोन ट्रेस कर पीडि़तों को सौंप दिए गए हैं। बाकी मोबाइल की तलाश अभी जारी है। इस पूरी तकनीकी और ट्रेसिंग कार्रवाई में कॉन्स्टेबल महेंद्र, कॉन्स्टेबल मुकेश और जिला साइबर सेल की खास भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: