Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर पुलिस ने पोक्सों एक्ट के मामले में आरोपी को दबोचा

Bansal
3 months ago
बीकानेर पुलिस ने पोक्सों एक्ट के मामले में आरोपी को दबोचा


बीकानेर पुलिस ने पोक्सों एक्ट के मामले में आरोपी को दबोचा
 बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट और जानलेवा हमले के विभिन्न मामलों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती राठौड़ और नगर वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान थाना कोटगेट में दर्ज जानलेवा हमले के प्रकरण संख्या 150/2026 में वांछित मोनू पुत्र फारुख, रिहान उर्फ खालिद पुत्र फिरोज खान और इमरान पुत्र अमीन को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी बान्दरा बास क्षेत्र के निवासी हैं।
इसके अलावा प्रकरण संख्या 146/2026 में वांछित प्रतीक खोखर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं पोक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी समीर लोहरा निवासी फतेहपुर, जिला सीकर को भी दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया है। आरोपियों से घटनाओं में उनकी भूमिका, अन्य सहयोगियों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। कोटगेट पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: