बीकानेर: जमीन के लिए रची साजिश!, फर्जी इकरारनामा तैयार जमीन हड़पने का आरोप
बीकानेर: जमीन के लिए रची साजिश!, फर्जी इकरारनामा तैयार जमीन हड़पने का आरोप
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। प्रकरण कोर्ट परिसर, बीकानेर से जुड़ा बताया जा रहा है। बज्जू तहसील के बांगड़सर निवासी गोपालसिंह पुत्र लूणाराम ने पुलिस को शिकायत दी है।
परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके और उसके संयुक्त खातेदारों के नाम दर्ज भूमि को बेईमानी और कपटपूर्ण आशय से हासिल करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि इसी साजिश के तहत भूमि से संबंधित फर्जी तरीके से इकरारनामा तैयार करवाया गया।
पुलिस के अनुसार घटना का समय 6 अगस्त 2024 सुबह 10 बजे से 10 जुलाई 2026 के बीच बताया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में संगतू पत्नी भेराराम, निवासी मोडायत, तहसील बज्जू, हाल डी-82 समता नगर, बीकानेर; अनोपाराम पुत्र ईसरराम, निवासी मोडायत, तहसील बज्जू; ओमप्रकाश पुत्र गोविंदराम, निवासी मोडायत, तहसील बज्जू तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बलराम द्वारा की जा रही है। पुलिस दस्तावेजों और भूमि से जुड़े तथ्यों की जांच के साथ पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ