Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:   भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्रसिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव से की मुलाकात, रखी ये मांग

rk
1 week ago
बीकानेर:   भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्रसिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव से की मुलाकात, रखी ये मांग

बीकानेर:   भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्रसिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव से की मुलाकात, रखी ये मांग 

बीकानेर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्रसिंह ने जयपुर में नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता से शासन सचिवालय में मिलकर बीकानेर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में पिछले 13 सालों में नई बसी कालोनियों एवं 2013 के सर्वे में बची हुई कॉलोनियों का स्वत संज्ञान सुओ मोटो सर्वे करवाकर पट्टे जारी करने का ज्ञापन सौंपा । डॉ सुरेंद्रसिंह ने गुप्ता को बताया कि वर्ष 2013 में बीकानेर शहर की कृषि भूमि एवं राजकीय भूमि पर बसी कालोनियों का सर्वेक्षण कराया गया था। विगत 13 वर्षों में विकसित हुई नई कालोनियों का कोई व्यवस्थित डेटाबेस उपलब्ध नहीं है। साथ ही कुछ पुरानी कालोनियां भी ऐसी हैं जिनका सर्वेक्षण अभी तक नहीं हो सका है।नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकरण घोषित कर क्षेत्राधिकार बढ़ाया गया है, किंतु वर्तमान में यह केवल नाममात्र का प्रतीत होता है। शिविर के दौरान जारी किए जा रहे पट्टों के संबंध में प्राधिकरण द्वारा कोई स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो) सर्वेक्षण नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शेखावत ने आग्रह है किया कि जिन कालोनियों में कृषि भूमि अथवा राजकीय भूमि पर 50 फीसदी से अधिक आबादी हो चुकी है और मकानों का निर्माण पूर्ण हो गया है, उनका पुनः सर्वेक्षण कराया जाए तथा सरलीकृत प्रक्रिया के माध्यम से पट्टे जारी किए जाएं। इससे तिलक नगर, अंबेडकर कॉलोनी, पटेल नगर, शिवबाड़ी, बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती, चौधरी कॉलोनी, शहर कज़ानी, रिडमलसर पुरोहितान, सागर, उदासर, गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, चक गरबी, कानासर, नाल, करमीसर, चावड़ा बस्ती सहित अन्य राजस्व ग्रामों में बसी कालोनियों के निवासियों को सुविधा प्राप्त हो सकेगी। मुलाकात के दौरान आलोक गुप्ता ने जिला कलेक्टर बीकानेर को फोन पर निर्देश दिए कि शेष बची कॉलोनियों का सर्वे करवाकर पट्टे जारी किए जाएं ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: