Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश

बीकानेर: किसान के आशियाने में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

rk
8 hours ago
बीकानेर: किसान के आशियाने में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान
बीकानेर: किसान के आशियाने में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान
 
 
बीकानेर। छत्तरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत 1 केएम के चक 4 आरजेडी में शनिवार देर रात करीब 11 बजे किसान के खेत में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार चक 4 आरजेडी निवासी गोपीराम बेनीवाल के खेत में यह हादसा हुआ। किसान ने बताया कि उसकी जमीन पर काश्त कर रहे सुखराम नायक के मकान व झोपड़ी में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में बने झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया।
Image
आगजनी में झोपड़े में रखा खाने-पीने का राशन, करीब 7 क्विंटल गेहूं, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, पंखा, कपड़े, बिस्तर और चारपाई सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग काफी भयानक थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने से जनहानि टल गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता व उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: