Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: मील में लगी भीषण आग, चार दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

rk
1 month ago
बीकानेर: मील में लगी भीषण आग, चार दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बीकानेर: मील में लगी भीषण आग, चार दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण आग की घटना सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूरतगढ़ रोड स्थित महादेव इंडस्ट्रीज ऑयल मील में तेज आंधी के दौरान विद्युत लाइनों में हुए स्पार्क से आग लग गई। चिंगारी पास में पड़े मूंगफली के छिलकों के ढेर पर गिरते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक प्रयासों के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छत्तरगढ़ स्थित बायोमास प्लांट की दमकल को बुलाया गया। इसके अलावा घड़साना और बीकानेर से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कुल चार दमकलों ने संयुक्त रूप से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आंधी के चलते आग की लपटों से उठते अंगारे दूर-दूर तक उड़ रहे थे, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल के जलने का खतरा पैदा हो गया था। इससे किसानों में भय और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और यह खेतों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। मील मालिक चंद्रभान के अनुसार आग मील के अंदर तक पहुंच चुकी थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि अभी तक नुकसान का सटीक आंकलन नहीं किया जा सका है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #chhatergarh
Share: