Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने पर मिस्त्री की मौत

1 month ago
बीकानेर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने पर मिस्त्री की मौत

बीकानेर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने पर मिस्त्री की मौत

बीकानेर। शहर में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोटगेट थाना क्षेत्र के मॉर्डन मार्केट में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने के कारण एक मिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा 26 मई को हुआ। मृतक की पहचान सुजानदेसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोडाराम माली के रूप में हुई है।

इस संबंध में मृतक के पुत्र सांवरलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता ओमप्रकाश मॉर्डन मार्केट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। इसी दौरान काम करते समय कोटस्टोन टूट गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ओमप्रकाश छठी मंजिल से नीचे गिर गए।

हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: