बीकानेर: खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत
बीकानेर: खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासर भाटियान गांव में खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भलूरी निवासी घेवरराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई हाथीराम 26 जुलाई की रात खाना खाकर सो गया था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों ने हाथीराम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ