बीकानेर: दुकान पर बैठे युवक से मारपीट, सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप
बीकानेर: दुकान पर बैठे युवक से मारपीट, सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र में चाय की दुकान पर बैठे एक युवक के साथ मारपीट करने और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। परिवादी संदीप बिश्नोई ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी संदीप बिश्नोई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच वह चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रामचंद्र, सुरेंद्र, कैलाश, मनीष और दो-तीन अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर लाठी-डंडों और सरियों से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़कर अपने साथ ले जाने का आरोप है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ