Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: किसान की ढाणी में बड़ी चोरी, 35 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर, देखे वीडियो

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर: किसान की ढाणी में बड़ी चोरी, 35 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर, देखे वीडियो

बीकानेर: किसान की ढाणी में बड़ी चोरी, 35 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर, देखे वीडियो 

बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र के सीमावर्ती गांव 17 बीडी में एक किसान की ढाणी में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर में रखी लोहे की अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए मिले। जांच करने पर बड़ी मात्रा में नकदी गायब मिली, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत खाजूवाला पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि हाल ही में उनकी जमीन का सौदा हुआ था, जिसके करीब 50 लाख रुपये घर में रखे गए थे। चोरी की वारदात में लगभग 35 लाख रुपये नकद गायब बताए जा रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि वारदात में किसी परिचित या घर की गतिविधियों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, क्योंकि नकदी की जानकारी सीमित लोगों को ही थी।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत डॉग स्क्वायड और मोबाइल जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में संदेह के आधार पर 3 से 4 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की इस बड़ी वारदात का जल्द खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: