Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान बजट पर बीकानेर के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जाने किसने क्या कहा ?

rk
3 months ago
राजस्थान बजट पर बीकानेर के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जाने किसने क्या कहा ?

राजस्थान बजट पर बीकानेर के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जाने किसने क्या कहा ? 

जयपुर। राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं।

राजस्थान बजट पर बीकानेर के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। सत्ता पक्ष ने बजट को सराहा तो विपक्ष ने इसे निराशाजनक बताया। 

 

विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट 2026– अर्जुनराम मेघवाल
राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री व वित मंत्री दिया कुमारी द्वारा विकसित राजस्थान की कार्ययोजना को ध्यान में रखकर ब्लू प्रिंट के रूप में लोक कल्याणकारी एवं सर्व समावेषी बजट पेश करने पर केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान सरकार को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की यह विकसित भारत में विकसित राजस्थान की प्रभावशाली भूमिका के परिप्रेक्ष्य में उद्देश्यों की प्राप्ति एवं भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी, महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों को समृद्ध बनाने, स्वास्थ्य को मजबूत करने, युवाओं के लिए अवसरों की उपलब्धता और आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान करने वाला यह सभी प्रदेशवासियों की आशा आकांक्षाओं को पूरा करने वाला एक भविष्योन्मुखी बजट है। इस बजट में बीकानेर क्षेत्र को भी कई विकास कार्यों की सौगाते मिली है जिसके लिए मेघवाल ने आभार प्रकट किया है। इस बजट में बीकानेर व जैसलमेर में ₹2900 करोड़ की लागत से 4830 मेगावॉट क्षमता के सौर पार्क विकसित करने का प्रावधान किया गया है जिससे मरु क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता आएगी और प्रदेश ऊर्जा समृद्धि की ओर तेज़ी से बढ़ेगा। कृषि व किसान कल्याण की दृष्टि से लगभग 280 करोड़ रु की लागत से पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर प्रणाली, कोलायत लिफ्ट नहर प्रणाली, कंवरसेन लिफ्ट नहर प्रणाली व IGNP तथा बरसलपुर शाखा में जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण व आधुनिकीकरण कार्यों की ऐतिहासिक सौगात मिली है। इसके अलावा थार सांस्कृतिक सर्किट के निर्माण से बीकानेर की कला, संस्कृति व परंपराओं को वैश्विक पहचान मिलेगी। सड़क निर्माण तथा संभागीय मुख्यालयों पर Comprehensive Mobility Plan के लागू होने से शहर की फाटकों की समस्या को निश्चित रूप से निजात मिलेगी। इसके अलावा PBM Hospital में Infrastructure सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा
मरीजों व उनके परिजनों को ठहरने के लिए अत्याधुनिक विश्रामगृह की स्थापना का भी प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार देशनोक में 24X7 पेयजल उपलब्धता तथा बीकानेर सहित अन्य जिलों में जलापूर्ति हेतु 750 करोड़ रु की घोषणा बीकानेर वासियों के लिए एक अभूतपूर्व सौगात है। विकसित राजस्थान की यात्रा में विकसित बीकानेर की भूमिका को ध्यान में रखकर क्षेत्र के सर्वागींण विकास हेतु जारी किए गए इस लोककल्याणकारी व दूरदर्शी बजट के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को भी बधाई दी और विश्वास प्रकट किया कि डबल इंजन की सरकार में राजस्थान व बीकानेर विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

-------------------------------------------------

महिला सशक्तिकरण का बजट महिलाओं के साथ वित मंत्री दिया कुमारी ने हर वर्ग को फायदा दिया – सिद्धि कुमारी

बीकानेर बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने आज वित मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा महिलाओं के साथ हर वर्ग को फायदा मिलेगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पेश होने वाला यह बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख की गई 50 करोड़ की लागत से नए महिला पुनर्वास केंद्र खुलेंगे किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार का लाभ दिया जाएगा इससे 50 हजार बालिकाओं को फायदा दिया जाएगा सरकार का फोकस मजबूत रोड नेटवर्क और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर रहा है सिद्धि कुमारी ने भजनलाल सरकार का आभार जताते हुए कहा इस बजट में महिला, युवा, किसानों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

-------------------------------------------------
विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट– श्याम पंचारिया

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट पेश किया विधानसभा में बजट 2026-27 पेश कर दिया है राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस बार किसानों का विशेष ध्यान रखा है अगले साल 50 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे जिसके लिए 1500 करोड़ खर्च होंगे किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 160 करोड़ का अनुदान मिलेगा 8000 डिग्गियो का निर्माण होगा 36 हजार नए फार्म पॉन्ड बनाने के लिए अनुदान मिलेगा 80 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा 50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए 288 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा कृषि विश्वविद्यालयो मे खाली पदों को भरा जाएगा अगले साल 400 से ज्यादा खाली पद भरेंगे ये सराहनीय कदम है 35 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त फसली कर्ज दिए जाएंगे इसके लिए 800 करोड़ ब्याज अनुदान पर खर्च किए जाएंगे सहकारी बैंकों से किसानों को दीर्घकालीन कृषि कर्ज पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा कृषि बजट से प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश सियाग, ने भी बजट की सराहना की।

-------------------------------------------------

भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट : मनीष सोनी

बीकानेर भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज विधानसभा में वित मंत्री दिया कुमारी ने बजट में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट दिया है यह बजट न केवल प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करेगा, बल्कि यह मुख्य रूप से आम आदमी की सुरक्षा और सुविधा पर केंद्रित होगा 'हर घर खुशहाली' की संकल्पना को साकार करते हुए ग़रीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में समग्र उत्थान हेतु समर्पित ऐतिहासिक बजट 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार है।

-------------------------------------------------
प्रदेश बजट को 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के मूल मंत्र के साथ पेश किया गया है– पंकज अग्रवाल

बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल में आज वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस बजट को 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के मूल मंत्र के साथ पेश किया गया है युवाओ का विशेष ध्यान रखते हुए कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा 50 हजार छात्रों को फायदा मिलेगा 1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषाओ की ट्रेनिंग दी जाएगी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोले जाएंगे ये स्वागत योग्य कदम हैएआई स्टार्टअप प्रोग्राम शुरू होंगे 30 करोड़ की लागत से नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी इसमें ऑनलाइन टेस्ट समेत अन्य एग्जाम की सुविधा होगी प्रदेश के कॉलेजो मेनए संकाय खोले जाएंगे जिससे युवाओ को लाभ मिलेगा।

-------------------------------------------------

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने बजट को सराहा
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बजट पर प्रतिक्रिया में कहा कि राज्य बजट में 400 करोड़ रुपए से नए औद्योगिक क्षेत्र, 350 करोड़ रुपए के ‘प्लग एंड प्ले’ प्रावधान, डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी का विस्तार तथा ‘वन एप्लीकेशन-वन डिजिटल ट्रैक’ व्यवस्था जैसे निर्णय उद्योग के लिए स्वागतयोग्य हैं। कम-जोखिम वाले प्रोजेक्ट्स में फिजिकल इंस्पेक्शन समाप्त करना, सर्विस सेक्टर को आरआइपीएस में शामिल करना तथा नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण इकाइयों को प्रोत्साहन देना दूरदर्शी कदम हैं। डीएमआईसी के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ हब का सुदृढ़ीकरण और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को ‘थ्रस्ट सेक्टर’ घोषित करना लॉजिस्टिक्स को मजबूती देगा। साथ ही, आरबीआई के सीएसएफ में 2,934 करोड़ रुपए का निवेश राज्य की वित्तीय स्थिरता दर्शाता है। हालाँकि, बीकानेर जैसे संभावनाशील औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज, समर्पित लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी और क्षेत्र-विशिष्ट क्लस्टर पर अधिक ध्यान अपेक्षित था। हमें विश्वास है कि आगामी निर्णयों में बीकानेर को प्राथमिकता मिलेगी।

-------------------------------------------------


बजट में निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगी : संजय पाल 
बीकानेर। आम आदमी पार्टी बीकानेर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय पाल ने अपनी प्रतिक्रिया में आज 11 फरवरी 2026 को राजस्थान सरकार का आम बजट पेश किया गया इस बजट में निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगी है इस बजट में ग्रहणियों के लिए कुछ विशेष नहीं है मनरेगा के बारे में कुछ नहीं कहा गया है युवाओं कोई रोजगार के लिए कुछ नहीं है यहां तक की जो लोग संविदा करने पर हैं उनमें 3000 लोगों को ही लिया गया है जबकि संविधान पर लाखों बेरोजगार लोग घूम रहे हैं आज किस तरह से बजट पेश किया गया 2047 की बात कह रहे हैं आज क्या होगा इस पर नहीं बताया कल क्या होने वाला है उसे पर नहीं बताया 2047 को कौन देखेगा और किसने देखा है तब क्या होगा क्या नहीं होगा हम हम इस बजट से पूर्ण रूप से निराशा हाथ लगी है यह बजट केवल धरातल स्थल पर इसमें कुछ नहीं है केवल घोषणा है जो पिछले बजट की भी कई घोषणाएं अभी तक लागू नहीं की गई है इसलिए इसमें भी कुछ नहीं होना यह एक आने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए बनाया गया बजट है 

-------------------------------------------------

आत्मनिर्भर और ‘समृद्ध राजस्थान’ की ओर कदम बढ़ाने वाला है बजट - डॉ सिद्धार्थ 

यह बजट हर राजस्थानी के सपनों को साकार करने का रोडमैप है। 100 करोड़ की लागत से यातायात का होगा "स्मार्ट मैनेजमेंट" , सड़क निर्माण की महासौगात हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सेवा!

मानसिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और नए अस्पतालों की घोषणा से प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा और भी मजबूत होगा। राजस्थान को नशा मुक्ति की परिकल्पना से अंतिम मील तक स्वास्थ्य सेवा’ के संकल्प को साकार कर रहा है।
आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प के किसान, युवाओं व महिलाओं के साथ अंत्योदय और सुशासन को समर्पित है बजट।

डॉ सिद्धार्थ असवाल 
जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर, भाजपा

-------------------------------------------------

भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने राज्य बजट 2026-27 को विकसित भारत, विकसित राजस्थान का बजट बताया।
अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे,
हाईवे पर भी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी, सुरक्षा की दृष्टि में
एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रदेश भर में 2 हजार कैमरे भी लगाए जाएंगे, 
ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार ने बजट में दो नए सोलर पार्क की भी घोषणा की, 
⁠"अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे,
बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है,
थार सांस्कृतिक सर्किट से टूरिज्म बढ़ेगा और रोजगार के अवसर खुलेंगे।
एक लाख युवा उद्यमी को दस लाख तक का सब्सिडी ऋण मिलेगा। आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों की नींव मजबूत होगी।
लखपति दीदी को एक लाख से एक लाख पचास हजार मिलेंगे।
किसानों को तारबंदी और सिंचाई के लिए बजट का प्रावधान रखा है।
यह बजट महिला, युवा, किसान , व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है।

 

-------------------------------------------------

धरातल से कोसों दूर बजट, पुरानी ही पूरी नहीं हुई नई घोषणाओं का पिटारा - नितिनवत्सस 

बीकानेर 11 फरवरी - राजस्थान की भाजपा सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा आज पेश किए गए बजट में स्थायित्व और मजबूती का अभाव खास तौर से नजर आया   पुरानी घोषणाओं को धरातल पर उतारा ही नहीं और नई घोषणाएं के लिए कोई ठोस कार्य योजना ना होना ये साबित करता है कि बजट बनाते वक्त शायरियों पर कार्य किया ना कि उसकी गंभीरता पर
बढ़ते अपराध खासतौर से महिला सुरक्षा पर कोई प्रावधान नहीं होना यह साबित करता है कि महिलाओं की सुरक्षा भाजपा की महती जिम्मेदारी नहीं है
 गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा और तय लाइटें राजस्थान के विस्तारित क्षेत्रों को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा बराबर है
 राजस्थान के बीकानेर जोधपुर जालौर सांचौर बालोतरा जिलों के लिए 750 करोड़ की घोषणा हुई जिसमें बीकानेर के देशनोक को शुद्ध पानी पीने का मिले इस पर कार्य किया जायेगा ना कि देशनोक को 750 करोड़ मिले है, वहीं दूसरी और 15 नए ओवरब्रिज और उतने ही अंडर ब्रिज की घोषणा करने से पहले यह तो बता देते कोटगेट सांखला फाटक का 2023 का बजट और स्वीकृत कार्य कब शुरू होंगे इसके साथ ही बीकानेर को कुछ ना देने की भाजपा ने सौगंध खा रखी है बीकानेर फिर से ठगा गया है

कांग्रेस के जादूगर की बराबरी आप कर ही नहीं सकती दिया कुमारी जी उसकी छड़ी सबको उनकी मांग से, आशा और विश्वास से भी ज्यादा देती है जो कि उनको मिलता है आपकी तरह सिर्फ घोषणाएं नहीं होती
कुलमिलाकर बजट प्रभावहीन और उदासी भरा मजबूरी वाला बजट है

-------------------------------------------------

राज्य बजट 2026-27: ‘ऊँची दुकान, फीका पकवान’ — आम जनता को निराशा के सिवा कुछ नहीं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 को निराशाजनक करार देते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता के लिए “ऊँची दुकान, फीका पकवान” साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आंकड़ों का मायाजाल है, जिसमें ज़मीनी सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है।

आरिफ ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ही घोषणाओं को ज़मीन पर उतारने में पूरी तरह विफल रही है। पिछले दो वर्षों में की गई अधिकांश घोषणाएं आज भी काग़ज़ों में ही सिमटी हुई हैं। यह स्थिति सरकार की कार्यशैली, नीयत और प्रतिबद्धता—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार का कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप नहीं है। स्थायी नौकरियों और नियमित भर्तियों की घोषणा करने के बजाय केवल संविदा आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह बजट न तो युवाओं को सुरक्षा देता है और न ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोई ठोस दिशा दिखाता है।

 

-------------------------------------------------

'विकसित राजस्थान' की संकल्पना को साकार करेगा राज्य बजट: सर्वस्पर्शी और सर्वहितैषी योजनाओं की बौछार - एडवोकेट अशोक प्रजापत 
बीकानेर/जयपुर, 11 फरवरी 2026
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज अपना पूर्ण बजट पेश कर प्रदेश के विकास का नया रोडमैप तैयार किया है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किया गया यह बजट "सर्वस्पर्शी और सर्वहितैषी" होने के साथ-साथ विकसित राजस्थान की तर्ज पर आधारित है, जिसमें युवा, महिला, किसान और बुजुर्गों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट में युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर: बजट में 1 लाख नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 30,000 युवाओं को ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए NTA की तर्ज पर राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (RSTA) का गठन किया जाएगा।
शिक्षा और छात्र कल्याण पर फोकस,10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप के लिए ₹20,000 की सहायता दी जाएगी। साथ ही, कॉलेज छात्रों के लिए 'ड्रीम प्रोग्राम' शुरू होगा।
बीकानेर को बड़ी सौगात: बीकानेर और जैसलमेर में ₹2,950 करोड़ की लागत से नए सोलर पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार और ऊर्जा के नए स्रोत खुलेंगे। देशनोक (बीकानेर) में ₹750 करोड़ की लागत से 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना को मंजूरी दी गई है।
* स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा: अब अस्पतालों में बिना दस्तावेजों के भी मुफ्त इलाज मिल सकेगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी और वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत काठमांडू (पशुपतिनाथ) तक की हवाई यात्रा शामिल की गई है।
बुनियादी ढांचा और पर्यटन: "थार सांस्कृतिक सर्किट" के माध्यम से बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। सड़कों के विकास के लिए ₹2,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया  स्वागत योग्य बजट है

-------------------------------------------------

बीकानेर के साथ बजट में फिर हुआ शौतेला व्यवहार - बिशनाराम सियाग

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में बीकानेर की पूर्णतः अनदेखी की है। हकीकत यह है कि बीकानेर के स्थानीय आमजन को बजट से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उनके सपने केवल ख्वाब बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी खेजड़ी व गौचर भूमि छीन ली, लेकिन बदले में बीकानेर को कुछ भी नहीं दिया गया। पिछले बजट की तरह इस बार भी बीकानेर के साथ शौतेला व्यवहार किया गया है। मैं इस बजट की घोर निंदा करता हूं।”

उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके लिए किसी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की गई। पुराने प्रोजेक्ट और पूर्व में की गई घोषणाओं पर भी कोई ठोस निर्णय या क्रियान्वयन की रूपरेखा प्रस्तुत नहीं की गई। बीकानेर से कोटपुतली तक ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे की पिछले बजट में की गई घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस परियोजना को लागू करने को लेकर भी इस बार कोई स्पष्टता नहीं दी गई। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेन्टर खोलने की पूर्व में की गई घोषणा के बावजूद बजट में कोई भी उल्लेख नहीं हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पानी, बिजली, सड़क इत्यादि की भी कोई विशेष विकास योजना या ग्राम विकास संबंधी घोषणा नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण जनता में निराशा का माहौल है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: