बीकानेर: अचानक बेहोश होकर गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
बीकानेर: अचानक बेहोश होकर गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
बीकानेर। जिले के शेरूणा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना 27 जुलाई को कच्चा मार्ग, रोही समंदसर क्षेत्र की है। मृतक की पत्नी विमला, निवासी मध्यप्रदेश, ने शेरूणा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि उसका पति गजरा किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ