बीकानेर: पति ने अपनी ही पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पाइल्स का बहाना बनाकर करवाया गर्भपात!
बीकानेर: पति ने अपनी ही पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पाइल्स का बहाना बनाकर करवाया गर्भपात!
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पति का आरोप है कि पत्नी ने बीमारी का बहाना बनाकर चिकित्सकों को गुमराह करते हुए गर्भ में पल रहे भ्रूण को नष्ट करवाया और उसकी सहमति के बिना सहमति पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर किए।
पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी करीब डेढ़ से दो माह की गर्भवती थी। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने पाइल्स की बीमारी का बहाना बनाया और कथित तौर पर डॉक्टरों को वास्तविक स्थिति की जानकारी दिए बिना ऑपरेशन करवाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण को नष्ट करवा दिया।
परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने विवाहिता होते हुए किसी अन्य व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए और उसके साथ धोखाधड़ी की। साथ ही, बिना उसकी सहमति के सहमति पत्र पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
घटना का समय 26 सितंबर 2022 से 27 मई 2026 के बीच बताया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ