Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज दामाद ने अपनी सास और पत्नी को सरिये से पीटा, मां-बेटी दोनों घायल

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर : दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज दामाद ने अपनी सास और पत्नी को सरिये से पीटा, मां-बेटी दोनों घायल

बीकानेर : दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज दामाद ने अपनी सास और पत्नी को सरिये से पीटा, मां-बेटी दोनों घायल

बीकानेर। दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज एक दामाद द्वारा अपनी सास और पत्नी के साथ सरिये से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में बिग्गाबास निवासी सरबती देवी ने अपने दामाद रतननाथ उर्फ रामरतन निवासी लिखमादेसर (हाल जैसलसर रोही) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:15 बजे वह अपने घर के सामने स्थित बाड़े में गाय का काम कर अपनी बेटी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी अचानक हाथ में लोहे का सरिया लेकर आया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सरबती देवी और उनकी बेटी को चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि दहेज का मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: