Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर संभाग : पुलिस ने अवैध हरी खेजड़ी की लकडिय़ों से भरे मिनी ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

rk
4 months ago
बीकानेर संभाग : पुलिस ने अवैध हरी खेजड़ी की लकडिय़ों से भरे मिनी ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

बीकानेर संभाग : पुलिस ने अवैध हरी खेजड़ी की लकडिय़ों से भरे मिनी ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

चूरू। चूरू की तारानगर पुलिस ने अवैध हरी खेजड़ी की लकड़ियों के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मिनी ट्रक को जब्त किया है, जिसमें हरी खेजड़ी की गीली लकड़ियां भरी हुई थीं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने तारानगर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर हड़ियाल पुलिया के पास कड़ी नाकाबंदी कर रखी थी।

इसी दौरान, पुलिस ने सिलावाली सिवानी, हरियाणा निवासी गोरधन धाणक (27) को पकड़ा। उसके कब्जे से मिनी ट्रक में भरी हरी खेजड़ी की गीली लकड़ियां जब्त की गईं।

जब्त की गई लकड़ियों के संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी, तारानगर को सूचित किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सतपाल विश्नोई के साथ एएसआई रोहताश, एएसआई हरिदान, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल रणवीर और ड्राइवर बलजिंदर कुमार शामिल थे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: