Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर संभाग : महिला दिवस पर सीएम भजन लाल शर्मा यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

rk
2 months ago
बीकानेर संभाग : महिला दिवस पर सीएम भजन लाल शर्मा यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

बीकानेर संभाग : महिला दिवस पर सीएम भजन लाल शर्मा यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने हनुमानगढ़ आएंगे। यह कार्यक्रम हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री धानमंडी में भूमि विकास बैंक के पास स्थित शेड के नीचे आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचकर महिलाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, कृषि उपज मंडी समिति सचिव विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पेयजल, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: