Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर संभाग : महिला दिवस पर हनुमानगढ़ में बड़ा आयोजन, सीएम भजनलाल शर्मा ने 1058 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

rk
2 months ago
बीकानेर संभाग : महिला दिवस पर हनुमानगढ़ में बड़ा आयोजन, सीएम भजनलाल शर्मा ने 1058 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

बीकानेर संभाग : महिला दिवस पर हनुमानगढ़ में बड़ा आयोजन, सीएम भजनलाल शर्मा ने 1058 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा किसान के नाम पर राजनीति करने की आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाडो प्रोत्साहन योजना का पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में दूध उत्पादकों को प्रति लीटर पांच रुपए का प्रोत्साहन और गेहूं पर डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिले में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने नहरों और खालों के निर्माण व सुधार के लिए बजट उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में राजीविका से जुड़ी लगभग 16 लाख महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की अधिकांश योजनाओं का केंद्र बिंदु महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि योजनाओं का पैसा सीधे खातों में आने से परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने आशा वर्कर और साथिन का मानदेय दस प्रतिशत बढ़ाया है। उन्होंने हनुमानगढ़ की गरिमा शर्मा की यूपीएससी परीक्षा में सफलता को प्रदेश के लिए गौरव बताया।

प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने किसानों के हित में खालों और मोघों के निर्माण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए के बजट का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभास्थल पर लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें राजीविका उत्पादों, महिला अधिकारिता और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाई गई थीं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: