Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर जिला कूडो फेडरेशन कप 2026 का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर जिला कूडो फेडरेशन कप 2026 का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी बीकानेर के द्वारा 2री बीकानेर जिला कूडो फेडरेशन कप  का रोमांचक मुकाबलो के साथ समापन  पी एस टी मार्शल आर्ट एकेडमी, शिव वैली में हुआ। चैम्पियनशिप के समापन समारोह व पुरुस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि अनुराधा सक्सेना, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग,  विशेष अतिथि  विक्रम तिवारी एस एच ओ कोटगेट थाना, इंग्लिश के विशेषज्ञ किशोर सिंह राजपुरोहित,  टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन, सेन्सेई सोनिका सैन उपस्तिथ थे ।

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ अनुराधा सक्सेना  ने सभी खिलाडियों को मार्शल आर्ट के सिद्धांतों को जीवन में उतारने तथा निरन्तर करते रहने के लिये कहा तथा लड़कियों और महिलाओ को विशेष रूप से सीखने के लिये प्रेरित किया, विशेष अतिथि के रूप में  किशोर सिंह राजपुरोहित  ने कहा  कि ऐसे साहसिक खेलो में बच्चों को भाग दिलाना चाहिए मार्शल आर्ट जैसे खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है । कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने कहा कि इस तरह के खेल से साहस और आत्म विश्वास बढ़ता है और कहा कि मोबाइल से दूर रह कर सभी को किसी न किसी खेल से जुड़े रहने चाहिए, सभी कूडोकाजो को उनकी जीत पर बधाई और शुभकामना दी ।

 

इस अवसर पर  टैक्नीकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन, सेन्सई सोनिका सैन ने अतिथियों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि  इस चैम्पियनशिप के रोमांचक  मुकाबलें हुए जिसमें महिला वर्ग में धीमहि पांडे, अनुश्किता यादव, रिद्धिमा, ,काशिका दिव्या शर्मा, निविता यादव, नवरीत, शिरीन, खुशबु जेडिया,  प्रियदर्शनी शेखावत, डिंपल, मानवी भाटी सुमैया भाटी, शिरीन अशरफी , आरोही शर्मा, हिमांशी शर्मा ने गोल्ड तथा पुरुष वर्ग मे तनिष्क सैन, आशीष गुर्जर, अंकित मारू, चिरंजीव तिवारी, सुशांत अग्रवाल, नैतिक चांवरिया, सूरज चैंवारिया, गतिक अनुसूत,   हार्दिक पारीक,  यजुर्व पांडे,  हर्ष धुपिया,  तनिष्क सैन, मोहमद दानिश शेख ने गोल्ड मैडल हासिल किये। इस चैंपियनशिप में 300 से अधिक मेडल्स और हजारों के इनाम दिये गए। चैंपियनशिप में सेंसेई सोनिका सैन, सेंसेई विजय सिंह चौहान, सेंसेई योगेश्वर बारसा, सेंसेई सिद्धांत जोशी, सेंसेई नदीम हुसैन, सेंसेई रोहित भाटी, सेन्सेई ब्रहम प्रकाश सर्वटे, सेन्सेई प्रवीण साध ने रेफरीशिप की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और कूडोकाजो ने भारत माता का जयकारे लगाते हुए राष्ट्रगान गाया। सेन्सेई सोनिका सैन ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सञ्चालन प्रियदर्शनी शेखावत ने किया। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: