Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने डूंगरगढ़ में एसडीएम, तहसीलदार और थाने का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए ये निर्देश

rk
Yatra.com
2 months ago
बीकानेर : जिला कलेक्टर ने डूंगरगढ़ में एसडीएम, तहसीलदार और थाने का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने डूंगरगढ़ में एसडीएम, तहसीलदार और थाने का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को डूंगरगढ़ के एसडीएम, तहसीलदार और थाने का निरीक्षण किया। साथ ही जिला कलेक्टर और एसपी ने तहसील कार्यालय में अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व शांति समिति की बैठक में सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनका जल्द समाधान करवाने की मांगें कलेक्टर और एसपी से की। जिला कलेक्टर ने बैठक में ट्रैफिक समस्या, निराश्रित गोवंश की समस्या, नेशनल हाईवे पर अवैध कट होने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं और नंदीशाला में शिफ्ट करें। ट्रैफिक समस्या को लेकर वेंडिग और नॉन वेंडिंग जोन बनाने, पार्किंग स्थान चिन्हित करने के निर्देश पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों को दिए। साथ ही नेश्नल हाईवे पर अवैध कट को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। एसडीएम को सडक़ सुरक्षा को लेकर ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक समय समय पर आयोजित करने, नो पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों का चालान करवाने समेत विभिन्न निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने सभी समिति सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों से समझाइश करेे कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही बच्चे व युवा वाहन चलाते समय रील बनाने से बचकर अपने जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बैठक में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार व नगर पालिका ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, बीसीएमओ डॉ राजीव सोनी,सीबीईओ श्रीमती सरोज पूनियां,थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव, कृषि विभाग से रघुवर दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व शांति समिति के सदस्यों में तोलाराम जाखड़, जतन सिंह राजपुरोहित,जगदीश गुर्जर, विमल भाटी, हरि सिखवाल, महावीर माली, तोलाराम, श्याम सुंदर जोशी,रमजान ठेकेदार सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: