Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: फ्लैगशिप योजनाओं में सुधार के निर्देश, कुसुम योजना में जिला अव्वल

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर: फ्लैगशिप योजनाओं में सुधार के निर्देश, कुसुम योजना में जिला अव्वल
बीकानेर: फ्लैगशिप योजनाओं में सुधार के निर्देश, कुसुम योजना में जिला अव्वल
 
फ्लैगशिप योजनाओं पर संबंधित अधिकारी और ज्यादा मेहनत करें- श्री निशांत जैन, जिला कलेक्टर 
 
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
 
बिजली विभाग की कुसुम योजना घटक-ए में बीकानेर जिला पूरे राज्य में नंबर वन पर
 
लाडो, स्वच्छ भारत मिशन,स्वामित्व इत्यादि योजना में जिले की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी
 
बीकानेर, 13 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने कहा कि जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर और ज्यादा ध्यान दें व मेहनत करें। उन्होंने कहा कि वैसे तो सभी विभागीय योजनाओं पर मेहनत करें लेकिन फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
 
फ्लैगशिप योजनाओं में सुधारें जिले की रैंकिंग
श्री जैन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की सभी 25 फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित अधिकारीगण जिले की रैंकिंग खुद देखें और उसमें सुधार करने को लेकर आवश्यक कदम तत्काल उठाएं ताकि आमजन को भी इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। किसी भी स्तर पर फाइल को लटकाए ना रखें. 
 
लाडो योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वामित्व योजना में रैंकिंग सुधार के निर्देश
जिला कलेक्टर ने लाडो योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वामित्व योजना, अटल ज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले की रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इन योजनाओं को देखने व इनमें सुधार के सख्त निर्देश दिए।  
 
कुसुम योजना घटक-ए में बीकानेर जिला पूरे राज्य में नंबर वन पर
बिजली विभाग के एसई श्री राजेन्द्र कुमार ने बताया कि कुसुम योजना घटक -ए में बीकानेर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिले में किसानों को खुद के खेत पर 0.5 से 2 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाने हेतु  285 के लक्ष्य के विरूद्ध 92 प्लांट चालू कर 138.5 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। जिले की रैंकिंग पूरे राज्य में प्रथम होने पर जिला कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। 
 
नए परिवारों को एनएफएसए पोर्टल पर जोड़ने हेतु आवेदनों का एसडीएम करें जल्द निस्तारण
रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने नवीन परिवारों को एनएफएसए पोर्टल पर जोड़ने को लेकर उपखंड अधिकारियों के पास पेंडिंग ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए। रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में 75 हजार परिवारों को ई केवाईसी नहीं करवाने पर एनएफएसए से डिलीट किया गया है।
 
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना में अच्छे प्रपोजल दें
जिला कलेक्टर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना में सभी अधिकारियों खासकर एसडीएम, बीडीओ, ईओ को अच्छे प्रपोजल भिजवाने हेतु कहा। विदित है कि इस योजना में जिले का बजट 30 करोड़ है। इसकी आधी राशि सहभागिता योजना के अंतर्गत खर्च की जाती है। इसमें आधी राशि जनसहयोग से और आधी राशि इस राशि से खर्च की जाती है। 
 
जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की प्रवेशोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को यूनिफॉर्म/बैग शत प्रतिशत बांटने को लेकर सभी सीबीईओ को बच्चों का शत प्रतिशत जनाधार बनवाने, स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत प्लास्टिक बना रही फैक्ट्री पर सीजर की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। 
 
बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद सुश्री शैलजा पांडेय, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा समेत सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: