Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

rk
1 month ago
बीकानेर: 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

बीकानेर: 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

बीकानेर। पोक्सो कोर्ट नंबर दो की पीठासीन अधिकारी डॉ. मनीषा चौधरी ने 14 साल का किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास और 1.20 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। छह साल पहले नोखा के एक गांव में 14 साल किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़िता और उसका 7 साल का भाई घर में अकेले थे। माता-पिता काम पर गए थे। इस दौरान पड़ोस का युवक मौका देखकर वहां आया और घर में घुस गया। उसने 7 साल के बच्चे को 50 रुपए देकर खाने-पीने की चीज लाने बाहर भेज दिया। किशोरी को झोपड़े में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पीड़िता मृत मिली। नोखा पुलिस थाने में 12 जनवरी, 20 को मुकदमा दर्ज हुआ।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास और 1.20 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं कराने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम में परिजनों को 4 लाख रुपए दिए जाने की अनुशंसा की है। राज्य की ओर से पैरवी शिवचंद भोजक और पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी सुखदेव व्यास ने की। ऐसे कुत्सित और घृणित अपराध करने वालों में भय जरूरी कोर्ट ने अपने फैसले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऐसी घृणित वारदातों पर अंकुश लगाना जरूरी है। नहीं तो बालिकाएं-महिलाएं असुरक्षित हो जाएंगी। बलात्संग की घटना अन्तर्मन को झकझोर देती है। बालिका-महिला की गरिमा एवं मर्यादा को चोट पहुंचाती है। यह समस्त समाज के विरुद्ध अपराध है। ऐसे अपराधियों को कठोर दंड देना अति आवश्यक है। ऐसे कुत्सित और घृणित मानसिकता वालों के मन में भय जरूरी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: