Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: जमीन के नाम पर 47 लाख रुपये लिए, वापस नहीं लौटाए, मामला दर्ज

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर: जमीन के नाम पर 47 लाख रुपये लिए, वापस नहीं लौटाए, मामला दर्ज

बीकानेर: जमीन के नाम पर 47 लाख रुपये लिए, वापस नहीं लौटाए, मामला दर्ज 

खुलासा ऑनलाइन,श्रीडूंगरगढ़। जमीन के सौदे के लिए एक व्यक्ति से 47 लाख रुपये उधार लेकर एक माह में ब्याज सहित लौटाने का भरोसा देने और बाद में रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने जमीन के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रीड़ी निवासी उदनाथ सिद्ध ने 23 सितंबर को रिपोर्ट दी कि वह खेती का काम करता है और उसकी उदरासर निवासी प्रेमचन्द गोपालराम ब्राह्मण से पुरानी जान-पहचान है। परिवादी के अनुसार प्रेमचन्द जमीन के लेन-देन का काम करता है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 6 मार्च 2024 को प्रेमचन्द उसके पास आया और जमीन की रजिस्ट्री की तारीख नजदीक होने की बात कहते हुए 50 लाख रुपये की आवश्यकता बताई। उसने एक माह के भीतर रकम 2 रुपये सैकड़ा प्रतिमाह ब्याज की दर से लौटाने का भरोसा दिलाया।

परिवादी के मुताबिक उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी, लेकिन प्रेमचन्द के आग्रह पर उसने परिवारजनों और अन्य माध्यमों से रकम जुटाई। इस तरह कुल 47 लाख रुपये एकत्र किए गए। आरोप है कि इसके बाद भंवरलाल पुत्र रावतनाथ की मौजूदगी में प्रेमचन्द को 47 लाख रुपये नकद दिए गए। उस समय एक माह में रकम ब्याज सहित लौटाने का आश्वासन दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार एक माह बाद जब परिवादी ने रकम वापस मांगी तो प्रेमचन्द ने जमीन नहीं बिकने की बात कहते हुए कुछ और समय मांगा। इसके बाद भी वह लगातार रकम लौटाने में टालमटोल करता रहा। परिवादी ने आरोप लगाया कि बाद में उसने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस रुपये के लेन-देन और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: