खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, मानसिक रूप से था परेशान
खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, मानसिक रूप से था परेशान
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कालवास गांव में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के भाई राजाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई मदनलाल दिन में करीब साढ़े 12 बजे घर से निकला था। इसके करीब एक घंटे बाद गांव में एक खेजड़ी के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
परिवादी के अनुसार मदनलाल पिछले करीब छह महीने से मानसिक रूप से परेशान/बीमार था। परिवार के अनुसार इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ