Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर नगर स्थापना दिवस : प्रतियोगिता का आयोजन, इंस्टाग्राम वीडियो एवं फोटोग्राफ करने होंगे अपलोड, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

Bansal
5 months ago
बीकानेर नगर स्थापना दिवस : प्रतियोगिता का आयोजन, इंस्टाग्राम वीडियो एवं फोटोग्राफ करने होंगे अपलोड, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

बीकानेर नगर स्थापना दिवस : प्रतियोगिता का आयोजन, इंस्टाग्राम वीडियो एवं फोटोग्राफ करने होंगे अपलोड, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

इंस्टाग्राम वीडियो एवं फोटोग्राफ प्रतियोगिता 'हरख बीकाणा' का होगा आयोजन

18 से 20 के बीच अपलोड कंटेंट का होगा आकलन

विजेताओं को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार

बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर एवं निर्विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर इंस्टाग्राम पर वीडियो तथा फोटोग्राफ प्रतियोगिता 'हरख बीकाणा' का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए न्यूनतम एक मिनट का वीडियो या फोटोग्राफ
 (https://www.instagram.com/districtcollectorbikaner?igsh=MTF6MTFqbGw2M3F0Zw==)
इंस्टाग्राम हैंडल के साथ कोलैबरेट करते हुए अपलोड करना होगा।

कार्यालय के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि वीडियो और फोटोग्राफ बीकानेर की कला, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, खान-पान, वेश-भूषा, हवेलियां और स्थापत्य कला पर आधारित होगा। प्रतिभागियों को अपना कंटेंट 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 20 अप्रैल को सायं 6 बजे तक अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो एवं फोटोग्राफ्स का 20 अप्रैल 6 बजे तक ही मूल्यांकन किया जाएगा। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने बताया कि वीडियो प्रतियोगिता में बेस्ट कंटेंट, बेस्ट प्रेजेंटेशन, मैक्सिमम व्यूज एवं बेस्ट फोटोग्राफ के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला कलेक्टर बीकानेर के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैबरेट होने पर ही आवेदक प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: