बीकानेर ब्रेकिंग: यहाँ मिले पति-पत्नी के शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर ब्रेकिंग: यहाँ मिले पति-पत्नी के शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र के बडेरन गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास बनी एक जोहड़ी में पति-पत्नी के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महाजन थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार, मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सावंतराम पुत्र हनुमान मेघवाल तथा उसकी 19 वर्षीय पत्नी सुलोचना के रूप में हुई है। दोनों बडेरन गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव जोहड़ी से बाहर निकाले। प्रारंभिक जांच के बाद शवों को आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। महिला के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या किसी हादसे का। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ