Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सब जूनियर बॉक्सिंग में बीकानेर के मुक्केबाजों ने जीते चार पदक

Bansal sadi
3 months ago
सब जूनियर बॉक्सिंग में बीकानेर के मुक्केबाजों ने जीते चार पदक

खुलासा न्यूज,बीकानेर।   22 मई से 24 मई 2026 तक अलवर में आयोजित सब जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक हासिल किए

 


 70 किलोग्राम भारवर्ग से अधिक में हमजा खान ने स्वर्ण पदक जीता।
 58 से 61 किलोग्राम भारवर्ग में हर्षिता पंचारिया ने रजत पदक प्राप्त किया।
 61 से 64 किलोग्राम भारवर्ग में तनु शर्मा ने रजत पदक जीता।
 64 से 67 किलोग्राम भारवर्ग में वंशादित्य सिंह शेखावत ने कांस्य पदक हासिल किया।

 


इस शानदार उपलब्धि का श्रेय राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं विजेन्द्र रंगा को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने यह सफलता हासिल की। इस अवसर पर प्रदीप सिंह शेखावत, मकबूल हुसैन सोढ़ा, दानवीर सिंह भाटी, भैरुरत्न ओझा, मो. जावेद, दिलकांत सिंह माचरा, रेखा राम भाम्भू, शीशपाल सिंह शेखावत एवं भूपेश सिंह राठौड़ ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

 


जिला बॉक्सिंग संघ ने सभी खिलाडिय़ों एवं कोचिंग स्टाफ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा भविष्य में ओर बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: