Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: टायर फटने से पलटी  बोलेरो गाड़ी, एक की मौत, ईलाज के लिए जा रहे थे हॉस्पिटल

rk
2 months ago
बीकानेर: टायर फटने से पलटी  बोलेरो गाड़ी, एक की मौत, ईलाज के लिए जा रहे थे हॉस्पिटल

बीकानेर: टायर फटने से पलटी  बोलेरो गाड़ी, एक की मौत, ईलाज के लिए जा रहे थे हॉस्पिटल   

खुलासा ऑनलाइन।  सेरूणा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बोलेरो गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पूंदलसर निवासी मेघसिंह पुत्र प्रभुसिंह ने रिपोर्ट दी कि 6 अप्रैल की सुबह उसका भाई 52 वर्षीय प्रेमसिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो गाड़ी में बीकानेर इलाज के लिए जा रहा था। वाहन को उम्मेदसिंह चला रहा था।

सुबह करीब 9:40 बजे झंझेऊ गोशाला के पास अचानक हादसा हो गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बोलेरो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रेमसिंह को गंभीर चोटें आईं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: