बीकानेर: पेड़ पर लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव, मजदूरी पर जाने का बोल कर निकला था घर से
बीकानेर: पेड़ पर लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव, मजदूरी पर जाने का बोल कर निकला था घर से
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गांव में एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जेगला गांव निवासी रामेश्वर लाल मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र नरसीराम शुक्रवार सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बाद में उसका शव गांव के एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नोखा लाया, जहां जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ