Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर के कलाकारों ने ऐतिहासिक स्मारकों को रंगोली से सजाया

rk
2 weeks ago
बीकानेर के कलाकारों ने ऐतिहासिक स्मारकों को रंगोली से सजाया


बीकानेर के कलाकारों ने ऐतिहासिक स्मारकों को रंगोली से सजाया
बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति और नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय नगर स्थापना के कार्यक्रमों के तहत 19 अप्रैल रविवार नगर स्थापना दिवस पर बीकानेर की कलाकारों द्वारा नगर के ऐतिहासिक स्मारक और मुख्य चौराहा को रंगोली बनाकर सजाया गया, सजेगा बीकानेर कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रचना रंग ने जानकारी देते हुए बताया की शहर के मुख्य मार्ग गोकुल सर्कल परशुराम सर्किल मुरलीधर व्यास नगर विश्वकर्मा सर्किल ड्यूटी पेट्रोल पंप सुरसागर झील जूनागढ़ के आगे जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर रामपुरिया हवेली हेरीटेज रूट और लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 75 से अधिक कलाकारों ने रंगोली के माध्यम से गाय बचाओ चाइनीस मंजे का उपयोग न करें बाल विवाह कानूनी अपराध है और हवेलियों के संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली को देखकर संयुक्त निदेशक अरविंद व्यास वरिष्ठ समाजसेवी और भागवत आचार्य रमन जी व्यास चंद्रेश हर्ष एडवोकेट ओम हर्ष, श्रीमती कृष्णा, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास,श्रीमती लक्ष्मी पारीक,रीडर मनोज व्यास और वरिष्ठ पत्रकार शिव भादाणी, और रोबिलों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया वही इनका निर्देशन योगेश रंगा, रवि उपाध्याय और चंदन जैसे वरिष्ठ चित्रकारों ने किया, कलाकारों का आभार संयोजक रविन्द्र हर्ष ने किया उन्होंने बताया की रंगोली सजाने वाले सभी कलाकारों का सम्मान अगले सप्ताह किया जाएगा।विवेक बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने लक्ष्मीनाथ मंदिर के गणेश मंदिर परिसर को रंगोली से सजाया। जहां एक अनूठा संगम देखने को मिला। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर शाला की मुस्लिम लड़कियों ने भी इस रंगोली कार्यक्रम में बढ़चढ़ भाग लिया और प्रेम व सद्भागवन की मिशाल पेश की। स्कूली छात्राओं ने कहा कि हमें आज बहुत अच्छा लगा। इन छात्राअें के साथ शाला की अध्यापिकाएं डिम्पल जैन, राजेश्वरी सोलंकी व  ज्योति जैन   शामिल थी। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: