Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर एसीबी रिश्वत प्रकरण: आरोपियों का रिमांड दो दिन और बढ़ा, कई और लोगों पर जांच की आंच, देखे वीडियो

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर एसीबी रिश्वत प्रकरण: आरोपियों का रिमांड दो दिन और बढ़ा, कई और लोगों पर जांच की आंच, देखे वीडियो

बीकानेर एसीबी रिश्वत प्रकरण: आरोपियों का रिमांड दो दिन और बढ़ा, कई और लोगों पर जांच की आंच, देखे वीडियो 

बीकानेर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा बीकानेर में किए गए बहुचर्चित रिश्वत प्रकरण की जांच लगातार जारी है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों का पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को दो दिन के अतिरिक्त रिमांड पर भेज दिया। एसीबी अब पूरे मामले में गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच के दायरे में कुछ लोकसेवक भी हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह है पूरा मामला
एसीबी ने हाल ही में लूणकरणसर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बस से स्वतंत्र नामक व्यक्ति को उतारकर उसकी तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 85 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर के आवास पर दबिश दी, जहां से भी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। जांच के दौरान एसीबी की टीम ने कुल मिलाकर करीब ढाई करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे और कई लोगों को हिरासत में लिया था।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
मामले के सामने आने के बाद विपक्ष लगातार राज्य सरकार और कृषि मंत्री पर निशाना साध रहा है। विपक्षी दल इस प्रकरण को लेकर कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं।

फिलहाल एसीबी पूरे नेटवर्क, नकदी के स्रोत और कथित लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: