Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: राह में बिछा था मौत का जाल! टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Bansal
2 months ago
बीकानेर: राह में बिछा था मौत का जाल! टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर: राह में बिछा था मौत का जाल! टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।  पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई हरिराम पुत्र करणाराम नायक, निवासी 28 बीबी पदमपुर (हाल निवासी 4 केपीएम तख्तपुरा) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके मामा का लड़का हीराराम पुत्र शोभाराम नायक, निवासी 17 एन, श्रीगंगानगर (हाल निवासी चक 4 केपीएम) खेत में कृषि कार्य कर रहा था।

इसी दौरान खेत में गिरे हुए बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट इतना शक्तिशाली था कि हीराराम गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में पड़े टूटे हुए बिजली के तार की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: