Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  ट्रोला-पिकअप की भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर:  ट्रोला-पिकअप की भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

बीकानेर:  ट्रोला-पिकअप की भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

खुलासा ऑनलाइन, श्रीडूंगरगढ़। बीदासर रोड पर शनिवार रात हुए बाइक हादसे के कुछ देर बाद लूणकरणसर रोड पर एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11:45 बजे ट्रोला और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मुन्नीराम (25) पुत्र पोकरराम, ओमप्रकाश (17) पुत्र हंसराज तथा अभिषेक (21) पुत्र कन्हैयालाल निवासी गुंसाइसर बड़ा को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर, बीकानेर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया।

मृतक ओमप्रकाश अपनी विधवा मां और चार छोटी बहनों का इकलौता भाई था। परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था ताकि परिवार का सहारा बन सके। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मुन्नीराम के परिवार में 6 जुलाई को विवाह समारोह होना था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए सीकर में नीट की तैयारी कर रहा उसका चचेरा भाई अभिषेक भी गांव लौट रहा था। तीनों युवक पिकअप में सवार होकर गांव जा रहे थे, तभी गांव के पास उनकी पिकअप की ट्रोले से भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कश्यप सिंह, एसआई मोहनलाल तथा एसआई राजेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और वाहनों को हटाने की कार्रवाई की। वहीं आपणो गांव सेवा समिति और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: