Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: स्कूटी फिसलने से घायल 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत

Bansal
1 month ago
बीकानेर: स्कूटी फिसलने से घायल 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: स्कूटी फिसलने से घायल 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में धोलेरा रोड पर स्कूटी फिसलने से घायल हुई 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 10 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे हुआ था। गंभीर चोट लगने के बाद किशोरी को पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती कराया गया था, जहां 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रमनदीप कौर पुत्री गुरनाम सिंह, उम्र 16 वर्ष, निवासी लखु के रूप में हुई है। बताया गया कि रमनदीप कौर स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान धोलेरा रोड पर स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: