Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकाजी काइट एसोसिएशन की बैठक में चाइनीज मांझे के खिलाफ सर्वसम्मति से निर्णय

Bansal
8 months ago
बीकाजी काइट एसोसिएशन की बैठक में चाइनीज मांझे के खिलाफ सर्वसम्मति से निर्णय

बीकाजी काइट एसोसिएशन की बैठक में चाइनीज मांझे के खिलाफ सर्वसम्मति से निर्णय

खुलासा न्यूज़। बीकाजी काइट एसोसिएशन, बीकानेर की बैठक सिंधी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी व सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, लेकिन सबसे अधिक जोर बाजार में चाइनीज और नाइलोन मांझे की बिक्री के विरोध पर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चाइनीज मांझे से पक्षियों और आमजन को गंभीर नुकसान हो चुका है, यहां तक कि जानमाल का खतरा भी बना रहता है। इस पर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर खड़े होकर शपथ ली कि वे स्वयं चाइनीज व नाइलोन मांझा नहीं बेचेंगे और न ही किसी को बेचने देंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह का मांझा बेचता पाया गया तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे  अध्यक्ष अस्लम भाई ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सभी ने स्नेह भोज (सरूचि भोज) का आनंद लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: