Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर: कल बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी अस्पताल, जाने क्या है कारण?

rk
1 month ago
बड़ी खबर: कल बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी अस्पताल, जाने क्या है कारण?

बड़ी खबर: कल बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी अस्पताल, जाने क्या है कारण?

बीकानेर। राजस्थान में 14 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक निजी अस्पताल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह निर्णय निविक अस्पताल के निदेशक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। राज्यभर के निजी चिकित्सकों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। Indian Medical Association (आईएमए) राजस्थान के आह्वान पर सभी निजी चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। इस निर्णय के तहत निजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहेंगी।

चिकित्सकों का कहना है कि मामले की जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड ने किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही नहीं पाई थी। इसके बावजूद आरजीएचएस से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आधार पर की गई गिरफ्तारी को डॉक्टरों ने अनुचित बताया है। इस मुद्दे को लेकर चिकित्सकों में व्यापक रोष है।

सरकारी डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, हालांकि वे विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपना समर्थन देंग आईएमए ने आरजीएचएस योजना में भुगतान में देरी, पेनल्टी और जटिल प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए निजी अस्पतालों द्वारा आरजीएचएस सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय भी लिया है। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आमजन को चिकित्सा सेवाओं के लिए गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: