Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बडी खबर: अचानक पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई बढोत्तरी

rk
Yatra.com
2 months ago
बडी खबर: अचानक पेट्रोल- डीजल  के दामों में हुई बढोत्तरी

भारत Petrol Diesel Prices Today: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के लोगों पर पड़ने लगा है। नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

दरअसल, युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाओं और तेल कीमतों पर हमलों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में भी ईंधन कीमतों पर दिख रहा है।

कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है। डीजल के मामले में भी हैदराबाद 95.70 रुपये प्रति लीटर के साथ शीर्ष पर है।

रिश्तों का कत्ल! बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मारा, घर में ही रखा शव-1 साल बाद खुलासा
सरकार ने क्या कहा था? 
पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल की कमी की लगातार अफवाह फैल रही थी। इसको लेकर पेट्रोल-पंपों पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, सरकार ने बुधवार को ही स्पष्ट किया है कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

तेल कंपनियों ने क्या कहा था? 
हालांकि एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहो पर तेल कंपनियों का बयान सामने आया था। कंपनियों ने कहा था कि देश में  ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। BPCL, HPCL और IOCL ने कहा था कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

विधानसभा चुनाव के बाद और बढ़ेंगे दाम
इस मुद्दे पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऊर्जा संकट से निपटने में तैयार नहीं थी और पर्याप्त एनडीए भंडार बनाने में नाकाम रही है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: