Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बड़ी खबर: बीकानेर देश में छठा प्रदूषित शहर घोषित, 10 शहरों की जनता साफ हवा को तरसी

Bansal
6 hours ago
बड़ी खबर: बीकानेर देश में छठा प्रदूषित शहर घोषित, 10 शहरों की जनता साफ हवा को तरसी


बड़ी खबर: बीकानेर देश में छठा प्रदूषित शहर घोषित, 10 शहरों की जनता साफ हवा को तरसी
जयपुर सर्दी की दस्तक के साथ बड़े शहरों में प्रदूषण का खतरा बढऩे लगा है। दिल्ली, जयपुर, इंदौर, भोपाल, कोटा और रायपुर जैसे शहरों में वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और औद्योगिक उत्सर्जन हवा को जहरीला बना रहे हैं। पराली जलाने की बढ़ती घटनाएं इस संकट को और गंभीर कर रही है। चिंता की बात यह है कि पंजाब और हरियाणा में ऐसी घटनाएं घट रही है, जबकि राजस्थान और मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ी हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की क्रेम्स लैब के उपग्रह निगरानी आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच 7 राज्यों में धान की पराली जलाने की 654 घटनाएं दर्ज की गईं। बीते साल की समान अवधि की तुलना में मध्यप्रदेश में घटनाएं पांच गुना से ज्यादा, जबकि राजस्थान में तीन गुना हो गई।
इस बीच राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी और चित्तौडग़ढ़ तथा मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन व ग्वालियर सहित कई शहरों में वायु गुणवत्ता बिगड़ रही है। सर्दियों में हवा की रफ्तार घटने से प्रदूषकों का बिखराव कम होता है। ऐसे में पराली के धुएं का असर बढ़ सकता है।
औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ा रही प्रदूषण
शहरों में प्रदूषण की समस्या किसी एक स्रोत तक सीमित नहीं है। वाहनों की बढ़ती संख्या, डीजल वाहनों का धुआं, निर्माण स्थलों से उड़ती धूल, सडक़ों की धूल और औद्योगिक गतिविधियां प्रदूषण बढ़ा रही हैं। वहीं, पराली जलाने से निकलने वाला धुआं क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।
मध्यप्रदेश-राजस्थान में बढ़ी, यूपी में घटी (15 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच)
मध्यप्रदेश : पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल की इसी अवधि की 61 के मुकाबले बढक़र 337 हो गई। गुना में सबसे अधिक 45 घटनाएं दर्ज हुई, सीहोर में 35, उज्जैन में 33 व इंदौर में 20 घटनाएं सामने आईं।
राजस्थान : पराली जलाने की घटनाएं 20 से बढक़र 60 हो गई। बारां में 33, कोटा में 10 और बूंदी में पांच घटनाएं दर्ज की गई। हाड़ौती के इन 3 जिलों में प्रदेश की घटनाओं का 80 फीसदी हिस्सा सामने आया।
देश के सबसे प्रदूषित शहर
खोरा 240 (खराब)
बड़ौत 240 (खराब)
ग्रेटर नोएडा 224 (खराब)
समस्तीपुर 215 (खराब)
गाजियाबाद 208(खराब)
बीकानेर 204 (खराब)
नोएडा 201 (खराब)
बल्लभगढ़ 180 (मध्यम)
मुजफ्फरनगर 179 (मध्यम)
चित्तौडग़ढ़ 177 (मध्यम)।
राजस्थान के शहर
बीकानेर 204 (खराब)
चित्तौडग़ढ़ 177 (मध्यम)
श्रीगंगानगर 168 (मध्यम)
जालोर 156 (मध्यम)
भरतपुर 143 (मध्यम)
कोटा 142 (मध्यम)
चूरू 138 (मध्यम)
पाली 136 (मध्यम)
जैसलमेर 135 (मध्यम)
बूंदी 131 (मध्यम)

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: