Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

rk
5 months ago
आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका 

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य सह-आरोपियों की लंबित अपीलों पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि इन अपीलों पर अब 16 फरवरी से नियमित (डे-टू-डे) सुनवाई शुरू की जाएगी और इस दौरान किसी भी पक्ष की ओर से स्थगन की मांग स्वीकार नहीं होगी। न्यायाधीश अरुण मोंगा और न्यायाधीश योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने  मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ये अपीलें समयबद्ध हैं।

 अतः इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अनिवार्य है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनवाई का समय भी निर्धारित कर दिया है। अपीलों को प्रतिदिन बोर्ड के अंत में या दोपहर 2 बजे (जो भी पहले हो) लिया जाएगा। सुनवाई तब तक लगातार जारी रहेगी, जब तक कि सभी अधिवक्ताओं की बहस पूरी नहीं हो जाती।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: