बडी खबर: एसपी मेडिकल कॉलेज में 27 सीनियर रेजिडेंट पद स्वीकृत, मरीजों और चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा लाभ
बडी खबर: एसपी मेडिकल कॉलेज में 27 सीनियर रेजिडेंट पद स्वीकृत, मरीजों और चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा लाभ
बीकानेर। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों, जिनमें एनाटॉमी सहित अन्य विभाग शामिल हैं, के लिए 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक व्यास ने बताया कि उन्होंने 10 मई 2026 को चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में पत्र भेजकर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया था। इसके संदर्भ में विभाग ने अब 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति की सूचना भेजी है।व्यास ने कहा कि इन पदों पर नियुक्तियां होने से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिल सकेगा। साथ ही मेडिकल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण का भी लाभ मिलेगा। इससे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी।उन्होंने कहा कि बीकानेर की चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे और भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। विधायक व्यास ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार सकारात्मक निर्णय ले रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ