आयुष्मान जोशी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीकानेर टीम में बनाई जगह
ख्ुालासा न्यूज,बीकानेर। 67वीं जिला स्तरीय प्राथमिक छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज हुआ। आर्यन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फ्लोरिस्ट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी आयुष्मान जोशी ने अंडर-14 कंपाउंड छात्र वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि आयुष्मान ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित रूप से तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी के प्रशिक्षक अनिल जोशी, सह-प्रशिक्षक हर्षित स्वामी एवं सह-प्रशिक्षक दीपांशु व्यास ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अकादमी प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के माध्यम से युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आयुष्मान की यह उपलब्धि अन्य उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणादायक है। स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे के अवसर प्रदान करना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ