Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पीबीएम अस्पताल में मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों किया कार्य बहिष्कार

rk
1 month ago
पीबीएम अस्पताल में मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों किया कार्य बहिष्कार

पीबीएम अस्पताल में मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों किया कार्य बहिष्कार 


बीकानेर। पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में देर रात रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी, जिससे ट्रॉमा सेंटर की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार देर रात एक सड़क हादसे में घायल युवती को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किए जाने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. प्रतिभा किसी अन्य मरीज के सिटी स्कैन की प्रक्रिया के लिए सिटी स्कैन रूम पहुंचीं। इसी दौरान उक्त युवती भी वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि युवती ने रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे डॉक्टर को चोटें आईं। 

घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर का स्टाफ मौके पर एकत्रित हो गया और सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद पूरी तरह शांत नहीं हो सका। घटना से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार सुबह से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके चलते सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक सहित ट्रॉमा सेंटर की विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: