Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में हुआ चित्रकारों का सम्मान

Bansal sadi
3 months ago
श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में हुआ चित्रकारों का सम्मान
श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में हुआ चित्रकारों का सम्मान
 श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर तथा पार्क के विकास में धन की कमी नहीं आने देंगें --विधायक जेठानंद  व्यास
 
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की पहल पर बीकानेर के 30 चित्रकारों ने बीकानेर नगर के 539 वें स्थापना दिवस पर श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क की दीवारों पर चित्रकारी की थी ।आज समिति द्वारा श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से इन चित्रकारों का सम्मान- समारोह आयोजित किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानंद व्यास, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  सत्य प्रकाश आचार्य तथा समारोह की अध्यक्षता हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल के इंचार्ज सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पिंटू  नाहटा ने की।
अतिथियों ने चित्रकार धर्मा स्वामी, रामकुमार भादाणी, कमल किशोर जोशी,उमाशंकर परिहार, सुधीर वर्मा,अनिल बन,राजेंद्र पुरोहित, जय श्री सुथार ,लक्ष्या रांकावत, डिंपल गुप्ता, गणेश ओझा, आरती भादानी,श्रद्धा जोशी,अन्नपूर्णा जोशी,को दुपट्टा पहना कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 
 
इस अवसर पर समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने विधायक जेठानंद जी व्यास से श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु तीन वर्ष पूर्व में स्वीकृत 1.50 करोड़ रुपए के कार्य शुरू करवाने,पार्क में अतिरिक्त कर्मचारी लगवाने, प्रतिदिन सुबह शाम दोनों  फव्वारे संचालित करवाने, बाल उद्यान में 6 मल्टीपर्पज प्ले सिस्टम झूले लगवाने, ओपन जिम में नई मशीनें, 6 साइकिल मशीने लगवाने तथा विधायक कोटे से पार्क के विकास हेतु 20 लाख रुपए स्वीकृत करने की मांग की 
जेठानंद व्यास ने श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क के विकास में सहयोग का संकल्प दोहराया तथा उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग से 1.25 करोड रुपए श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर सहित बीकानेर के विभिन्न मंदिरों हेतु राज्य सरकार ने स्वीकृत किए हैं । उन्होंने श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास स्थित पुल के नव-निर्माण हेतु राज्य सरकार से 2.50 करोड रुपए स्वीकृत करने की जानकारी दी तथा समिति की विभिन्न मांगों के लिए  जिला कलेक्टर से मिलकर उन्हें पूरा करने का आश्वासन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर और पार्क के विकास हेतु धन की कमी नहीं आने दी जाएगी ।
 सत्य प्रकाश आचार्य ने समिति की विभिन्न मांगों हेतु राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से मिलकर सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
 सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पिंटू नाहटा ने बताया कि समिति के साथ उनका करीब 30 वर्षों से नाता है उन्होंने स्वस्थ रहने हेतु दैनिक जीवन में योग तथा व्यायाम करने की सीख दी।
अतिथियों  तथा चित्रकारों का स्वागत विनोद महात्मा, महेंद्र सोनी,शशि मोहन दरगड़ ,शिव प्रकाश सोनी सांवरलाल मोदी, हेमंत शर्मा, अनिल सोनी, गोपाल अग्रवाल,हरी प्रकाश सोनी, गोवर्धन गहलोत, मधु सोनी, अंजू सोनी,मगन सोनी तथा कालू मंडल ने दुपट्टा पहन कर किया।
 
इस अवसर पर अशोक व्यास, नारायण कच्छावा, बाबूलाल सोनी, किसन सोनी,विजय कुमार बागड़ी, चंद्रा सोनी, सुषमा सोनी,महेश महात्मा, तरुण सोनी,मनोहर लाल प्रजापत, बाबूलाल सोलंकी, प्रकाशवीर सोनी,किशन लाल सेन, गणेश सोनी, मेघराज सोलंकी, तथा कैलाश सोनी आदि गण- मान्य जन उपस्थित थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: