Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बीकानेर में सेना भर्ती संपन्न, जानें कब तक आएगा रिजल्ट, इस तारीख से प्रशिक्षण

rk
2 months ago
बीकानेर में सेना भर्ती संपन्न, जानें कब तक आएगा रिजल्ट, इस तारीख से प्रशिक्षण

बीकानेर में सेना भर्ती संपन्न, जानें कब तक आएगा रिजल्ट, इस तारीख से प्रशिक्षण

बीकानेर। बीकानेर में चल रही सेना भर्ती रैली संपन्न हो गई है। इसी के साथ साल 2025-26 के लिए सेनाभर्ती का सिलसिला समाप्त हो गया है। अब साल 2026-27 के लिए भर्ती का नया कार्यक्रम तय होगा। इससे पहले अब तक हुई रैली का रिजल्ट जारी करके चयनित युवाओं को रेजिमेंट अलॉट किए जाएंगे।

अग्निवीर भर्ती के तहत भर्ती 29 जनवरी भर्ती रैली शुरू हुई थी, जो रविवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह रैली बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद पांचों जिलों के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति और जोश का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान अभ्यर्थियों का ड्रग टेस्ट भी किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा में प्रदर्शन बढ़ाने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग न करे।

दलालों और बेईमान तत्वों से अभ्यर्थियों को बचाने के लिए सख्त दलाली विरोधी उपाय भी किए गए। रैली स्थल पर जगह जगह ये लिखा गया कि दलालों से सावधान रहें। इसके अलावा गुप्त तरीके से भी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ करने वालों पर नजर रखी गई।

मई 2026 तक घोषित होगा अंतिम परिणाम

बीकानेर में सेना भर्ती रैली के समापन के साथ ही भर्ती साल 2025-26 के दूसरे चरण की सभी रैलियां पूरी हो गई हैं। दूसरे चरण का अंतिम परिणाम, जिसमें जोधपुर और बीकानेर की आर्मी भर्ती रैलियां शामिल हैं, मई 2026 तक प्रकाशित होने की संभावना है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए जून 2026 के अंतिम सप्ताह तक उनके संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों पर भेज दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: