Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत में मिला जिंदा बम सेना ने किया डिफ्यूज, तेज धमाके से थर्राया पूरा इलाका

Bansal sadi
1 month ago
खेत में मिला जिंदा बम सेना ने किया डिफ्यूज, तेज धमाके से थर्राया पूरा इलाका

खेत में मिला जिंदा बम सेना ने किया डिफ्यूज, तेज धमाके से थर्राया पूरा इलाका

Image

खुलासा ऑनलाइन, महाजन। महाजन-शेरपुरा लिंक रोड स्थित एक खेत में करीब दस दिन पहले मिले जिंदा बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। बम निष्क्रिय किए जाने के दौरान हुए तेज धमाके से महाजन और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। कार्रवाई के दौरान महाजन थाना पुलिस और सेना के जवान मौके पर तैनात रहे।

महाजन थाना के एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा एवं कांस्टेबल राजेश भाखर ने बताया कि कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर रामबाग-घेसुरा लिंक रोड पर कालूराम मेघवाल के खेत में जिंदा बम मिला था। सुरक्षा की दृष्टि से बम को पहले सुरक्षित स्थान पर गड्ढे में रखा गया था। सोमवार को प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद सेना का बम निरोधक दस्ता महाजन पहुंचा और डिफ्यूज करने की कार्रवाई शुरू की।

800 मीटर तक खाली कराया गया क्षेत्र
सेना ने एहतियात के तौर पर बम के आसपास करीब 800 मीटर के दायरे को पूरी तरह खाली करा दिया। आसपास घूम रहे आवारा पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। बम के चारों ओर मिट्टी से भरे कट्टे लगाए गए और लाल झंडियों से क्षेत्र को चिन्हित किया गया। वहीं पुलिस ने लिंक रोड के दोनों ओर यातायात रोककर सुरक्षा घेरा बना दिया।

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सेना ने कड़ी सुरक्षा के बीच बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। तेज धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। बम निष्क्रिय होने के बाद किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

फायरिंग रेंज होने से अक्सर मिलते हैं बम
महाजन क्षेत्र में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज होने के कारण देशभर से सैन्य अभ्यास के लिए जवान पहुंचते हैं। इसी वजह से समय-समय पर खेतों और आसपास के क्षेत्रों में जिंदा बम या बम के खोल जैसी वस्तुएं मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं संदिग्ध विस्फोटक जैसी कोई वस्तु दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: